कोल्हान में शांतिपूर्ण विसर्जन संपन्न

328

जमशेदपुर : शहर समेत पूरे कोल्हान में सादगी से दुर्गा पूजा मनाने के बाद आज सोमवार को शांतिपूर्ण विसर्जन संपन्न हो गया। भक्तों ने मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी। कहां मां हमें कोरोना से सुरक्षा प्रदान करते रहना। कोविड-19 के मद्देनजर बनाए गए सर्कुलर के मुताबिक विसर्जन शुरु हुआ जिसमें सुबह 9:30 बजे से विसर्जन यात्रा शुरू हो गई। घाटों तक सुबह 10 बजे तक प्रतिमाएं पहुंचने शुरू हो गई। हरेक एक विसर्जन के बीच आधा घंटे का स्लॉट रखा गया था। सभी समितियों के प्रतिमा विसर्जन का समय भी निर्धारित था। उसी अनुरूप विसर्जन किया जा रहा था। प्रशासन के मुताबिक शाम तक सभी प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मौके पर सिटी एसपी ने पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जनता की जीत बताया, कहां की संक्रमण रोकने में गाइडलाइन कारगर साबित हुए हैं जिसमें जनता का सहयोग भी मिला। उन्होंने प्रशासनिक जिसमें थाना प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारियों के पिछले 3 महीने के कठिन परिश्रम को भी सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बलिया में चली गोली, कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रहे गोलू राजा घायल

Tue Oct 27 , 2020
जमशेदपुर/बिहार :भोजपुरी के लोक प्रिय गायक गोलू राजा को बलिया में कार्यक्रम के दौरान रात में बिरोधियो के द्वारा गोलू राजा पर गोली चला दी जिसे गोली बाया हाथ और बाया पंजरी पर लगी है।आपको बता दे कि कम दिनों में अपनी शुरिली आवाज के वजह से लोगो के दिल […]

You May Like

फ़िल्मी खबर