झारखंड मजदूर यूनियन की ओर से दुलाल भुइयां के नेतृत्व में डीएलसी कार्यालय का घेराव किया गया

1

जमशेदपुर :मजदूरों का शोषण जारी है इसपर लगाम लगाने की जरूरत है । इसी कड़ी में झारखंड मजदूर यूनियन की ओर से गुरुवार को यूनियन अध्यक्ष दुलाल भुइयां के नेतृत्व में डीएलसी कार्यालय का घेराव किया गया। एक्सएलआरआइ में ठेकेदार के यहां काम करने वाले मजदूरों को काम से बैठा दिया गया था। इसी को लेकर दुलाल भुइयां डीएलसी से मिले थे। तब उन्होंने गुरुवार को वार्ता का आश्वासन दिया था। एक्सएलआरआइ की ओर से कोई प्रतिनिधि के नहीं आने के कारण दुलाल भुइयां भड़क गए थे। उन्होंने कहा कि झारखंड में मजदूरों के साथ अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा। जो भी मजदूर काम कर रहे हैं उन्हें स्थायी करना होगा। डीएलसी कार्यालय पर एक्सएलआरआइ प्रबंधन मुर्दाबाद और दुलाल भुइयां जिंदाबाद के भी नारे लगाए गए।
जुस्को प्रतिनिधि के साथ हुई वार्ता
इस बीच जुस्को के प्रतिनिधि पहुंचे और वार्ता में शामिल हुए। वार्ता में तय हुआ कि एक डिपो में 15 मजदूरों को शुक्रवार से काम पर रखा जाएगा। इसी तरह से बाकी मजदूरों को भी काम पर बारी-बारी से रखा जाएगा। वार्ता में उपाध्यक्ष सपन करूआ, सचिव राजेश सामंत, महासचिव कमल यादव, सदस्य शशि लोहरा, उपाध्यक्ष राजा कालिंदी, सोनू श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष दीपक मंडल, विवेक गुप्ता आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा महानगर मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की बनी रूपरेखा, तय हुए मंडल

Thu Dec 10 , 2020
दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 13, 14 एवं 17, 18 को दस मंडलों में होगा आयोजित जमशेदपुर: भाजपा ने जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों में होने वाले प्रशिक्षण शिविर की तैयारियां तेज कर दी गयी है। प्रशिक्षण शिविर के आयोजन एवं सफ़लता के निमित्त गुरुवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव […]

You May Like

फ़िल्मी खबर