जमशेदपुर : झारखंड सरकार के माननीय कृषि मंत्री बादल पत्रलेख जमशेदपुर के हुरलुंग स्थित स्व० युगल किशोर यादव पूर्व संयुक्त महामंत्री टेल्को युनियन सह पूर्व टेल्को प्रखण्ड के अध्यक्ष के आवास पर पहुँच कर उनके परिजनों से मिले। स्व० युगल किशोर यादव के पुत्र विनोद यादव, भतीजा ज्योतिष यादव सहित परिवार के महिलाओं से मिल कर दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष संजय प्रसाद, महामंत्री संजय घोष युवा कांग्रेस के जिला महासचिव कृष्णा ठाकुर महासचिव रोहित सिंह ने मंत्री बादल पत्रलेख का आगवानी किया साथ ही कहा कि स्व० युगल किशोर यादव जी इंटक तथा कांग्रेस पार्टी के नेता रहे, जिनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है। ईश्वर उन्हें शांति प्रदान करें तथा परिजनों को शक्ति दें, यही प्रार्थना करता हूँ। यह जानकारी अपर्णा गुहा मीडिया प्राभारी सह जिला उपाध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ।