जमशेदपुर/ घाटशिला : घाटशिला प्रखंड अंतर्गत झांटीझरना पंचायत के बालीडीह ग्राम में रबी फसल कार्यशाला का आयोजन किया गया । मौके पर जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, मुखिया सुकुमार सिंह, ग्राम प्रधान लेना राम मुर्मू, पंचायत के वार्ड सदस्य एवं स्वयं सेवक सहित अन्य उपस्थित थे। इस दौरान सहायक तकनीकी प्रबंधक दिलेश्वर महतो द्वारा रबी फसलों की बुआई व कटाई से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई एवं सरसों, मसूर के बीज का वितरण भी किया गया। धान अधिप्राप्ति हेतु भी किसानों को निबंधन करने के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई ।