केंद्र सरकार ने भारत के सभी राज्यों के गरीब मजदूर नागरिकों के हित के लिए ‘ई-श्रम योजना’ 2021 का शुभारंभ किया है।

3

जमशेदपुर:केंद्र सरकार ने भारत के सभी राज्यों के गरीब मजदूर नागरिकों के हित के लिए ‘ई-श्रम योजना’ 2021 का शुभारंभ किया है। e-Shram Card 2021 के अंतर्गत श्रमिकों को उनके कौशल के अनुसार रोजगार प्रदान किया जायेगा।पोर्टल के लॉन्च के बाद श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है। यह मजदूरों का डाटाबेस है। इसकी मदद से सरकार सोशल सिक्योरिटी स्कीमों को उनके दरवाजे तक पहुंचाएगी। इस वेबसाइट के जरिए श्रमिक अपना कार्ड बनवा सकते हैं और जिन लोगों का कार्ड बनेगा उन्हें केंद्र सरकार की ओर से कई सुविधाएं दी जाएंगी।
घोड़ाबांधा स्थित केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के आवास के समीप नि:शुल्क ‘ई – श्रम कार्ड’ बनवाने हेतु कैंप लगाया गया। यह कैंप घोड़ाबांधा में पिछले 3 दिनों तक अलग अलग स्थानों पर लगाकर लगभग 400 ग्राम वासियों का ई श्रम कार्ड बनाया गया हैं।घोड़ाबांधा मण्डल के सहयोग से चलाए जा रहे इस कैम्प में मुख्य रूप से घोड़ाबांधा मंडल के अध्यक्ष दीपक पाल, जिला पार्षद श्री गणेश सोलंकी,जिला मंत्री श्री जितेंद्र राय,भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य अनील श्रीवास्तव,भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजय गोराई, रंजन कुमार, अंकित दुबे,आर्यन कुमार,सोमनाथ मैती, स्वपन कुमार, महिला मोर्चा के नेत्री आटे ,पूजा गोराई,रीना कर्मकार ,सुरजीत कौर,सोनिया
कर्मकार एवं प्रज्ञा केंद्र संचालक
जितने गोराई शिवम कुमार द्वारा यह कैंप लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस की मिली सफ़लता ,सिदगोड़ा पुलिस ने रहागिरों महिलाओं से चेन छिनतई करने वाले एक सक्रिय गैंग का भंडाफोड़ कर उसके दो सदस्यों को गिरफ्तार किया

Wed Oct 20 , 2021
जमशेदपुर : पुलिस की मिली सफ़लता ,सिदगोड़ा पुलिस ने रहागिरों महिलाओं से चेन छिनतई करने वाले एक सक्रिय गैंग का भंडाफोड़ कर उसके दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार किया गया बिरसानगर नंबर-5 का रहनेवाला रोहित कर्मकार और […]

You May Like

फ़िल्मी खबर