रांची के बाद चतरा में हैवानियत की हद, विधवा के साथ 4 युवकों ने किया गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाला गिलास

4

जमशेदपुर/रांची :रांची के बाद झारखंड के चतरा जिले में दिलदहला देने वाली घटना घटी है। यहां चार युवकों ने विधवा से गैंगरेप कर प्राइवेट पार्ट में गिलास डाल दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, उसे स्वास्थ्य उपकेंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना से हंटरगंज थानाक्षेत्र में कोहराम मच गया, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य 3 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोशिश चल रही है।
हंटरगंज थानेदार सचिन कुमार दास ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है, बाकी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पीड़ित महिला को इलाज के लिए हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर के मुताबिक पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने 4 युवकों, बबलू पासवान, बिलटू पासवान, उत्तम पासवान और बबलू पासवान के बहनोई को नामजद आरोपी बनाते हुए केस दर्ज किया है। घटना से गांव में आक्रोश है,
घटना की सूचना मिलने के बाद जिले के एसपी ऋषभ झा और एसडीपीओ अविनाश कुमार गांव जानकर छानबीन की। घटना गुरुवार देर रात की बताई गई है. पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जेम्को चौपाल में किसान बिल पर हुआ जमकर हल्ला बोल, भगवान सिंह बोले सरकार मामला निपटाना नही चाहती

Fri Jan 8 , 2021
जमशेदपुर:जमशेदपुर जेम्को लक्ष्मीनगर में शुक्रवार को एकबार फिर किसान आन्दोनलकारियों का गुस्सा सरकार पर फूटा। किसान बिल के विरुद्ध चौपाल में किसानों के समर्थन में हल्ला बोल किया गया। जमशेदपुर में किसान आंदोलन के नेतृत्वकर्ता भगवान सिंह ने फिर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया।गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो के तत्वाधान […]

You May Like

फ़िल्मी खबर