दानवीरता के कारण इतिहास में अमर हो गए भामाशाह – राकेश साहू

4

जमशेदपुर: अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा द्धारा महान दानवीर भामाशाह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर साकची एमजीएम गोल चक्कर में स्थापित भामाशाह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर शत शत नमन किया गया। जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में भामाशाह की 421 पुण्यतिथि को गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। राकेश साहू ने भामाशाह की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि भामाशाह अपनी दानवीरता के कारण इतिहास में अमर हो गए। भामाशाह के सहयोग ने ही महाराणा प्रताप को जहाँ संघर्ष की दिशा दी, वहीं मेवाड़ को भी आत्मसम्मान दिया। मौके पर मुख्य रूप से जिला महासचिव मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष पिंटू साहू, पप्पू साहू ,जिला सचिव दीपक साव, संगठन सचिव भोला प्रसाद, राजेश प्रसाद, रंजीत गुप्ता, चंदन काशी, परमानंद साहू, नंद किशोर साहू, कृष्णा साहू, आदित्य धनराज साह एवं मनोज साह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव जी अध्यक्ष बनने के उपरांत जमशेदपुर शहर पहुंचे, जोरदार स्वागत, प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा

Tue Jan 19 , 2021
जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा के साथ-साथ प्रदेश के सभी जिलो के अध्यक्षों, प्रमंडल प्रभारियों, जिला प्रभारियों की घोषणा के उपरांत आज भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव जी अध्यक्ष बनने के उपरांत जमशेदपुर शहर पहुंचे जिनका जमशेदपुर महानगर ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष […]

You May Like

फ़िल्मी खबर