रोहित दास ने अपनी पत्नी के अलावा ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मरपीट करने और जेवरात की चोरी करने का आरोप लगाते हुए सिदगोड़ा थाने में एक मामला दर्ज कराया

1

जमशेदपुर:जमशेदपुर में विगत कुछ महीनों से परिवारिक विवाद का मामला प्रकाश में बढ़ रहा है ऐसा ही एक मामला सिदगोड़ा क्रॉस रोड नंबर 12 के रहने वाले रोहित दास ने अपनी पत्नी के अलावा ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मरपीट करने और जेवरात की चोरी करने का आरोप लगाते हुए सिदगोड़ा थाने में एक मामल दर्ज कराया है। यह मामला कोर्ट के आदेश पर सिदगोड़ा पुलिस ने शुक्रवार को दर्ज किया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले में रोहित दास का कहना है कि चोरी की घटना पांच जुलाई 2020 की है। घटना के बाद किसी तरह का समझौता नहीं हुआ , रोहित ने मामले को लेकर कोर्ट तक गए।
घटना में रोहित दास ने आरोपी पत्नी हर्षिता कुमारी गुप्ता के अलावा ससूराल पक्ष के धनाबाद तेलीपाड़ा के रहने वाले विरेंद्र कुमार गुप्ता, किरण देवी, अभिषेक कुमार गुप्ता, खुशी कुमारी गुप्ता, प्रीती कुमारी गुप्ता के अलावा धनबाद कोयरीबांध के रहने वाले अशोक कुमार सिन्दुरिया को बनाया गया है।
शादी के बाद से ही पत्नी से विवाद होने लगा।
रोहित ने मामले में कहा कि उसका पत्नी के साथ शादी के बाद से ही विवाद चल रहा है। घटना के दिन पत्नी घर में रखे हुए सभी जेवरातों को लेकर मायका चली गई। मामला नहीं सुलझने पर मामला थाने तक पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजीव सिंह जी को मंडल के प्रभारी बनाए जाने पर अंगवस्त्र पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया

Fri Jan 29 , 2021
जमशेदपुर : सोनारी गुदरी बाजार भाजपा कार्यालय में शुक्रवार की शाम को सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार जी के नेतृत्व में मंडल के प्रवासी एवं जिला कोषाध्यक्ष राजीव सिंह जी को मंडल के प्रभारी बनाए जाने पर अंगवस्त्र पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। मंडल के सभी पदाधिकारी के द्वारा भी […]

You May Like

फ़िल्मी खबर