जमशेदपुर : विश्व पशु दिवस के अवसर पर जमशेदपुर रेड पाॅज़ रेस्क्यू फाउंडेशन ने 4 अक्टूबर, 2020 को आवारा जानवरों को खिलाने के लिए रॉबिन हुड आर्मी, जमशेदपुर के साथ हाथ मिलाया।
कार्यक्रम की शुरुआत जी-टाउन मैदान, बिष्टुपुर से शुरू हुई। दोनों संगठन के स्वयंसेवकों ने उत्साह से भाग लिया। आवारा जानवरों को खिलाने का काम बिष्टुपुर से शुरू हुआ और शहर के अन्य इलाकों की ओर बढ़ा। यह बड़े पैमाने पर शहर में आवारा जानवरों की दूसरी फीडिंग ड्राइव है। अनीज पटेल ने कहा कि हम निकट भविष्य में और अधिक पशु कल्याण गतिविधियों का संचालन करेंगे ।