जमशेदपुर/झाड़ग्राम : नायाग्राम(झारग्राम) विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं को झारखंड राज्य के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री सह भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री माननीय अर्जुन मुंडा ने संबोधित किया। उन्होंने राज्य में होनेवाले विधान सभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को उखाड़ फेंकने के लिए कहा। इस मौके पर झाड़ग्राम के सांसद कुनार हेम्ब्रम और पुरुलिया के सांसद ज्योतिर्मय महतो समेत पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।