जमशेदपुर : प्रखंड अंतर्गत बड़ाखुर्शी पंचायत के बड़ाखुर्शी एवं गुदाझोर ग्राम में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन अंतर्गत 50-50 कृषकों के बीच गेहूं बीज का वितरण किया गया । इसके अलावा कृषक गोष्ठी का आयोजन कर कृषि विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कृषकों को दी गई साथ ही उनकी समस्याओं का निवारण भी किया गया। मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक दिलेश्वर महतो द्वारा किसानों को रबी फसल, धान भंडारण, धान अधिप्राप्ति हेतु भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पुरुषोत्तम सोरेन, रायसेन सोरेन, ठाकुर दास हांसदा, रामनाथ हांसदा, मृगेन सोरेन, टीना टूडू, शांति टूडू, जोबा टूडू, वार्ड सदस्य दूली सोरेन तथा अन्य उपस्थित थे।
Next Post
मानगो प्रखंड कांग्रेस कार्यालय और समाज सेवी ओंकार नाथ सिंह पर हमले की कांग्रेस ने जांच की
Wed Nov 25 , 2020