जमशेदपुर: माई दरबार सेवा संघ और युवा शक्ति की टीम ने बुधवार सुबह बागबेड़ा के बड़ौदा घाट और सीढ़ी घाट में छठ महापर्व के निमित्त सफ़ाई अभियान चलाया। युवाओं ने लगभग चार घंटों की अथक सफ़ाई के बाद नदी से भारी तादाद में कूड़े और विसर्जित पूजन अवशेषों को निकालकर इकठ्ठा किया। स्थानीय निकाय और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से युवाओं में नाराज़गी दिखी।
बागबेड़ा, हरहरगुट्टू क्षेत्र के लोग इन्हीं घाटों पर महापर्व छठ मनाने के लिये जुटते हैं। ऐसे में अबतक प्रशासन की ओर से बड़ौदा घाट, सीढ़ी घाट इत्यादि की सफ़ाई और चौबन्ध व्यवस्था के लिए जरूरी प्रयास नहीं की जा रही है। माई दरबार सेवा संघ और युवा शक्ति टीम से जुड़े युवाओं ने काफ़ी मेहनत कर के घाट और नदी की सफ़ाई की है, किंतु वह अपर्याप्त है। युवाओं ने जिला प्रशासन से अत्यावश्यक सहयोग का आग्रह किया है। सफ़ाई अभियान में मुख्य रूप से पवन ओझा, संदीप सिंह, सोनू सिंह, संतोष ठाकुर, राहुल कुमार, कोची, विशाल, सुभम पांडेय, अभिषेक ओझा समेत अन्य मौजूद थें।
тревожная кнопка росгвардия стоимость тревожная кнопка росгвардия стоимость .
снять ломку снять ломку .