भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करेंगे -भरत सिंह

2

जमशेदपुर:भाजपा के लोकप्रिय अध्यक्ष दीपक प्रकाश कोल्हान दौरे के क्रम में कल 7 दिसंबर को जमशेदपुर शहर के दौरे पर आएंगे। जिनके स्वागत की तैयारी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने की है।दीपक प्रकाश के इस दौरे के बारे में बताते हुए सिंह ने कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद दीपक प्रकाश पहली बार जमशेदपुर आ रहे हैं। इसलिए हम उनके इस दौरे को और भी अधिक यादगार बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। दीपक प्रकाश स्वयं को एवं संगठन को आम जनता से जोड़े रखने के लिए यह दौरा कर रहे हैं। जिसका दो परिणाम निकलेगा। अध्यक्ष के इस दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं के मन में संगठन के प्रति कार्य करते रहने की इच्छा शक्ति और भी दृढ़ होगी तथा संगठन पहले से भी अधिक प्रबल होगा। वहीं दूसरी और भाजपा आम जनता के मन की बात को समझ कर उनके हित में कार्य करने हेतु सक्षम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवभारत युवा संघ के रक्तदान शिविर में 69 बोतल रक्त का संग्रह किया गया

Sun Dec 6 , 2020
जमशेदपुर : नवभारत युवा संघ द्वारा संस्था के सदस्य रहे स्वर्गीय सौरभ बाग के स्मृति में धातकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस रक्तदान शिविर में कुल 69 यूनिट रक्त संग्रह किया गया इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय सौरभ बाग के […]

You May Like

फ़िल्मी खबर