महाराष्ट्र में थम नहीं रही कोरोना की तेजी, अमरावती में एक सप्ताह का लॉकडाउन

3

मुंबई : मुंबई में कोरोना के नए मरीजों की संख्या बढ़ने का क्रम चौथे दिन भी जारी रहा। बीएमसी के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को मुंबई में कोरोना के 897 नए मरीज मिले हैं। इस बढ़ती संख्या के चलते मुंबई में कोरोना के ऎक्टिव मरीजों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ा है। बीते 11 दिनों में ऐक्टिव मरीजों की संख्या 1,608 से बढ़ी है। बता दें कि मुंबई सहित पूरे राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसे नियंत्रित करने के लिए बीएमसी ने अपनी कार्रवाई और तेज करते हुए कड़े नियम लागू किए हैं।

मुंबई में आज यानी रविवार को एक ही दिन में कुल 16,154 लोगों पर सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने का जुर्माना लगाया गया है। बृहन मुंबई महानगरपालिका (BMC) की टीम ने दुबई से लौटे 4 लोगों के खिलाफ अंधेरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की है। शिकायत में कहा गया है कि इन लोगों ने दुबई से लौटने के बाद कोरोना गाइडलाइंस का पालन नहीं किया, साथ ही क्वारंटीन के नियमों का भी उल्लंघन किया। बृहन मुंबई महानगरपालिका (BMC) की टीम ने शनिवार रात मुंबई के बांद्रा पश्चिम में एक रेस्तरां में छापा मारा। इस दौरान 200 से अधिक लोगों के वहां पाए जाने के बाद रेस्तरां के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। बीएमसी ने बताया कि कोरोना गाइडलाइंस का पालन नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई है।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक सप्ताह का पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान अचलपुर शहर में लॉकडाउन नहीं लगेगा। महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट मंत्री यशोमती ठाकुर ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं की अनुमति दी गई है।

मुंबई के प्रमुख रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट पर इन पांच राज्यों से आने वाले लोगों की जांच बीएमसी स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी है। टेस्टिंग से बचने के लिए इन पांच राज्यों से मुंबई आ रहे कई यात्री सड़क मार्ग का इस्तेमाल कर रहे हैं। बीएमसी को इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं। इसे देखते हुए ही यह कदम उठाया जा रहा है।

बीएमसी ने कोरोना टेस्टिंग भी बढ़ा दी है। ऐसे में गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, गोवा, केरल से मुंबई सड़क मार्ग से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग के लिए बीएमसी मुंबई के एंट्री पॉइंट पर स्क्रीनिंग कैंप शुरू करने पर विचार कर रही है। ये स्क्रीनिंग कैंप वीरान पड़े मुंबई के ऑक्ट्रॉय नाकों पर शुरू हो सकते हैं।

कमिश्रर ने बताया कि पुणे जिले के सभी स्कूल और कॉलेज भी 28 फरवरी तक के लिए बंद रहेंगे। कोरोना के बढ़ते केस देखकर यह फैसला लिया गया है।

पुणे के डिविजनल कमिश्नर ने बताया कि इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य किसी भी तरह का पब्लिक मूवमेंट की अनुमति नहीं रहेगी। यह नई गाइडलाइन्स कल से प्रभावी रहेंगी।

पुणे में कोरोना वायरस के बढ़ते केस को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। रात में 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक किसी भी तरह की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

पुणे में शनिवार को एक दिन में कोरोना संक्रमण के 849 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में कुल केस बढ़कर 3 लाख 97 हजार 431 तक हो गए हैं। वहीं 6 लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या 9177 हो गई है।

पुणे के डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर राजेश देशमुख ने साफ किया है कि ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया है। पुणे पुलिस ने स्थानीय लोगों को भी बताया है कि यह कोरी अफवाह है। खासकर प्रवासी मजदूरों को भी किसी इस तरह की अफवाह से बचने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भतीजे की पत्नी को CBI नोटिस पर बोलीं ममता बनर्जी, 'बंदूकों से लड़ने वाले चूहों से नहीं डरा करते'

Sun Feb 21 , 2021
कोलकाता :  शनिवार को टीएमसी सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी को कोयला तस्करी मामले में सीबीआई ने नोटिस जारी किया है। नोटिस पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं जब तक जिंदा हूं ऐसी धमकियों से नहीं डरूंगी। उन्होंने […]

You May Like

फ़िल्मी खबर