मॉर्निंग वॉक पर निकले पंचायत समिति के पूर्व सदस्य पर फायरिंग की घटना

5

जमशेदपुर /बिहार: खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के बाबा बासा में रविवार को सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई जब मॉर्निंग वॉक पर निकले पंचायत समिति के पूर्व सदस्य नरेश राम पर ताबड़तोड़ वफायरिंग कर अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया है और टायर जलाकर प्रदर्शन भी कर रहें हैं। फिलहाल पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुटी है। हत्या की इस घटना को किन कारणों से अंजाम दिया गया है फिलहाल इसका पता नहीं लग सका है।
बताया जाता है कि नरेश राम को काफी करीब से 4 गोली मारी गई है। उन्हें इलाज के लिए बेलदौर पीएचसी ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जमशेदपुर क्राइम चेक आर्गेनाइजेशन 3 जिलों में किया संगठन का विस्तार

Sun Dec 6 , 2020
जमशेदपुर : जमशेदपुर क्राइम चेक आर्गेनाइजेशन का प्रेसवार्ता निर्मल गेस्ट हाऊस मे आज रविवार को सम्पन्न हुआ। इस संस्था के झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष जहाँगीर हक एवं झारखंड प्रदेश प्रभारी मनवर हुसैन की उपस्थिति में तीन जिला के संगठन को नियुक्ति पत्र दिया गया जिसमे पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष राजेश […]

You May Like

फ़िल्मी खबर