लाल किला कांड : सिंगर दीप सिद्धू के खिलाफ मामला दर्ज, मुश्किलें बढ़ेंगी

5

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने लाल किले पर हुई हिंसा के मामले में एक्टर दीप सिद्धू और ‘गैंगस्टर’ से सामाजिक कार्यकर्ता बने लक्खा सिधाना केखिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने इंडियन पेनल कोड, सार्वजनिक संपत्ति को क्षति से रोकथाम अधिनियम और अन्य कानूनों की प्रासंगिक धाराओं के तहत उत्तरी जिले के कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया है।  प्राथमिकी में प्राचीन स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों और अवशेष अधिनियम के साथ-साथ शस्त्र अं धिनियम के प्रावधानों को भी जोड़ा गया है। दीप सिद्धू गणतंत्र दिवस के मौके पर ऐतिहासिक लाल किले पर धार्मिक झंडा लगाए जाते वक्त वहां मौजूद थे। उन्होंने इसे अपने फेसबुक पेज पर लाइव भी दिखाया था।  दिल्ली पुलिस कमिश्नर प्रेस कॉन्फ्रेंस में काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने कहा कि किसानों ने विश्वासघात किया। पुलिस ने ट्रैक्टर रैली के लिए सारें बंदोबस्त कर दिए थे बावजूद इसके किसान दिल्ली के अंदर दाखिल हिए। दिल्ली पुलिस ने कुछ वीडियो भी जारी किए हैं। जिसमें किसान नेता भड़काते हुए नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अर्जुन टुडू की कप्तानी में पूर्वी सिंहभूम जिला क्राॅस कंट्री टीम की घोषणा

Thu Jan 28 , 2021
जमशेदपुर : अर्जुन टुडू और चाइना गोप ने पूर्वी सिंहभूम जिला  क्रॉस कंट्री रेस का खिताब जीत लिया है। जयपाल मैदान करनडीह में  कुल 128 प्रतिभागियों ने भाग लिया। ज्ञाताव्य है कि यह प्रतियोगिता कुल 8 वर्गों में किया जाना था।  सीनियर राष्ट्रीय पदक विजेता धावक अर्जुन टुडू को टीम […]

You May Like

फ़िल्मी खबर