पटना : बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं। बिहार बोर्ड इंटर (12वीं) की परीक्षा एक फरवरी से 14 फरवरी तक और मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा 17 से 24 फरवरी तक होगी। पिछले वर्ष भी इसी तिथि से परीक्षाएं शुरू हुई थीं। बिहार बोर्ड इंटर प्रायोगिक परीक्षा 10 से 20 जनवरी तक होगी। वहीं कक्षा मैट्रिक के विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 से 22 जनवरी के बीच संपन्न होंगी। बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर दोनों परीक्षाएं दो शिफ्टों में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 1:45 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। पेपर तीन घंटे का होगा।
परीक्षार्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त कूल ऑफ टाइम दिया जाएगा। कूल ऑफ टाइम के दौरान छात्र प्रश्न पत्र पढ़ सकते हैं। इस दौरान उन्हें उत्तर लिखने की अनुमति नहीं है।
यहां देखें पूरी डेटशीट
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2022 डेटशीट ( Bihar Board Matic Exam Date Sheet 2022 )
17 फरवरी – गणित
18 फरवरी – विज्ञान
19 फरवरी – सामाजिक विज्ञान
21 फरवरी – अंग्रेजी
22 फरवरी – मातृभाषा (हिन्दी, बांग्ला, उर्दू, मैथिली)
23 फरवरी – द्वितीय भारतीय भाषा (हिन्दी भाषियों के लिए संस्कृत, अरबी, फारसी, भोजपुरी में से कोई एक भाषा तथा अहिन्दी भाषियों के लिए राष्ट्रभाषा हिन्दी)
24 फरवरी – ऐच्छिक विषय (उच्च गणित, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, फारसी, संस्क-त, अरबी, मैथिली, ललित कला, गृह विज्ञान, नृत्य, संगीत)
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2022 डेटशीट ( Bihar Board Inter Exam Date Sheet 2022 )
Intermediate Annual Examination, 2022 के जारी Examination Schedule से संबंधित विज्ञप्ति (Communique) को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए link पर click करें-https://t.co/aBvlCcLPhQ pic.twitter.com/cC6Z43zhBy