मागे पूजा आदिवासी रीति रिवाज के साथ होना जरूरी : राजेश

52

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सरजामदा पुराना बस्ती माझी चौक में मागे पूजा सह मागे मिलन समारोह में सामाजिक सेवा संघ के संयोजक राजेश सामंत मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित हुए। मागे पूजा सृष्टि के रचयिता के रूप में ग्राम देवता को बलि चढ़ा कर की जाती है, इस पूजा से गांव में खुशियांली, सुख शांति की समृद्धि और किसानों की हरियाली आती है, मागे पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम संबोधित करते हुए राजेश सामंत ने कहा कि मागे पूजा आदिवासी रीति रिवाज के साथ होना जरूरी है साथ ही गांव के ग्राम प्रधान और बुद्धजीवी वर्ग से आग्रह है कि गांव के हर घर को शिक्षित किया जाए शिक्षा के दीप हर घर में जलाया जाए जिससे हर वर्ग शिक्षित होकर अपने हक अधिकार को समझ सके,देश के नियम कानून को समझ पाए और अपने तथा अपने गांव के विकास के प्रति जागरूक हो पाए इसलिए शिक्षा बहुत जरूरी है और गांव के हर घर के बच्चों को को शिक्षा देना बहुत जरूरी है,जिसमें राजेश सामंत,छोटे सरदार, डॉ भदुक,सोनू श्रीवास्तव, किसनो हेंब्रम,ग्राम प्रधान दुर्गा चरण हेंब्रम,ग्राम पुजारी साधु हेंब्रम,मंगल हेंब्रम, झोंडे गुरसंडी, टेबो माझी, सूराई माझी, सुनाराम हेंब्रम आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संत रविदासजी जैसे महान संत समस्त मानवता के हैं: राष्ट्रपति कोविंद

Sun Feb 21 , 2021
राष्ट्रपति ने ‘श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ राष्ट्रीय अधिवेशन-2021’ में भाग लिया नई दिल्ली : राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने कहा कि संत रविदासजी जैसे महान संत समस्त मानवता से संबंधित हैं। वह आज (21 फरवरी, 2021) नई दिल्ली में ‘श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ राष्ट्रीय अभियान-2021’ को संबोधित कर […]

You May Like

फ़िल्मी खबर