जमशेदपुर : जमशेदपुर भारतीय भोजपुरी संघ छोटा गोविंदपुर तीन तल्ला चौक शिव मंदिर के पास शाम 7:00 बजे एक बैठक किया गया। जिसमें सभी लोग कोरिडोर नहीं बनने पर नाराजगी जताई। भोजपुरी संघ के शंभू शरण का कहना था कि अगर कॉरिडोर नहीं बना तो भारतीय भोजपुरी संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। गोविंदपुर के लोगों से हस्ताक्षर करा कर हमारे सांसद और विधायक को दी जाएगी तथा झारखंड के मुख्यमंत्री से आग्रह किया जाएगा। इस कॉरिडोर का निर्माण जल्द किया जाए।