जमशेदपुर : झारखण्ड में बृद्धा पूर्व सैनिकों के लिये आज मंझाटोली गुमला में वानप्रस्थ सैन्य आश्रम का निर्माण हुआ।जिसे राज्य सैनिक निदेशालय के डायरेक्टर ब्रिगेडियर वी जी पाठक एवं वेटरन अनिरुद्ध सिंह के अथक प्रयासों द्वारा बनवाया गया।आज भवन का लोकार्पण झारखण्ड की राज्यपाल महामहीम द्रौपदी मुर्मू के कर कमलों द्वारा लोहरदगा के माननीय सांसद सुदर्शन भगत एवं उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा की गौरवमयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।इस आयोजन में उस क्षेत्र के पुर्व सैनिक वीर नारी गुमला जिला सैनिक बोर्ड के समस्त पदाधिकारी जय किसान कॉलेज के साथ अन्य स्कूल की छात्र छात्राएं एवं सामान्य जन की गौरवमयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का विषय प्रवेश निदेशक ब्रिगेडियर वी जी पाठक महोदय ने किया एवं इस आश्रम निर्माण की अनुशंसा राज्यपाल महोदया द्वारा किये जाने एवं आज इस स्वपन के साकार होने पर प्रसंशा ब्यक्त की।अपने सम्बोधन के दौरान लोहरदगा के लोकप्रिय सांसद श्री सुदर्शन भगत ने इस आश्रम के महत्व एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला।और कहा कि यह आश्रम उत्तर भारत का पहला आश्रम है जो जरूरतमंद पूर्व सैनिकों की बृद्धावस्था में आश्रय प्रदान करेगा।महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने अपने सम्बोधन में इस आश्रम के निर्माण पर खुशी ब्यक्त करते हुवे इस क्षेत्र के कार्यरत एवं पूर्व सैनिकों की वीरता एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के द्वारा पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए निरन्तर किये गए कार्यों की सराहना की।साथ ही आश्रम में अपनी ओर से तीन टेलीविजन मनोरंजन एवं ज्ञानवर्धन के लिए प्रदान करने की घोषणा की। इस कार्यक्रम में जमशेदपुर से अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रतिनिधि के रूप में सुशील कुमार सिंह राजीव रंजन डॉक्टर कमल शुक्ला मिथिलेश सिंह सतनाम सिंह रांची से उपेन्द्र कुमार सिंह भागीरथी मुंडा गुमला से बिनोद मिंज ओझा उरांव एवं हरि नारायण साहू लातेहार से पैट्रिक केरकेट्टा आदि सैकड़ों पूर्व सैनिक, वीर नारियाँ एवं सैनिक विधवाएं उपस्थित हुवे। कार्यक्रम का धन्यबाद ज्ञापन वेटरन अनिरूद्ध सिंह ने किया।
Next Post
नुवोको कंपनी के सीएसआर विभाग के द्वारा रेलवे फाटक के निकट रास्ता ठीक कराया गया
Thu Apr 1 , 2021
You May Like
-
3 years ago
घाटशिला विधायक रामदास सोरेन स्वस्थ हुए, घर लौटे
-
1 year ago
रायपुर में 10 साल की बच्ची की हत्या