घाटशिला विधायक रामदास सोरेन स्वस्थ हुए, घर लौटे

6

जमशेदपुर: घाटशिला विधायक रामदास सोरेन का तबियत अब पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। उन्हें बुधवार की शाम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इसके पहले झामुमो नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बुधवार को मेडिट्रीना अस्पताल में मिलने के लिए पहुंचे हुए थे। अस्पताल गेट पर सुबह से ही झामुमो की गाड़ियां लगी हुई थी। काफी गहमा-गहमी थी। विधायक को मंगलवार को माइनर अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के कुछ घंटे बाद ही उनकी हालत में तेजी से सुधार आने लगा था। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी। इस कारण से वे रातभर अस्पताल में ही रहे। उनके अस्पताल से छुटते ही झामुमो समर्थकों के चेहरे खिल गए थे और विधायक भी प्रसन्न होकर अस्पताल से बाहर निकले, अस्पताल के बाहर परिवार एवम पार्टी के लोग उनको लेकर घर बापस आये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सिदगोड़ा पुलिस ने मछली मार्केट में जुआ खेल रहे कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया

Thu Jan 7 , 2021
जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा पुलिस ने मछली मार्केट में जुआ खेल रहे कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से ताश के पत्ते, 58 सो रुपए और मोबाइल की बरामदगी की है। इस संबंध में थाना प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया कि मछली मार्केट के भीतर […]

You May Like

फ़िल्मी खबर