जमशेदपुर : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती के शुभ अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर जिला द्वारा निर्देशित पौधरोपण कार्यक्रम को सफलीभूत करने हेतु भाजयुमो जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में आज 6 जुलाई को टेल्को, बारीडीह, पोटका, बागबेड़ा, घाघीडीह, कदमा, बिस्टुपुर, पटमदा, कमलपुर, घोड़ाबांधा, कोवाली, आसनबनी, पौधरोपण आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल के साथ युवा साथियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
अमित अग्रवाल ने कहा की परम श्रद्धेय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की कुछ पंक्ति बोले भारत का यस उसकी राजनीतिक संस्थाओं और सैनिक शक्ति से नहीं बल्कि आध्यात्मिक महानता सत्य और आत्म के विचारों दुखी मानवता की सेवा में अभिव्यक्त सर्वोच्च शक्ति की विराटता में विश्वास पर आधारित है । पर्यावरण को बनाए रखने के लिए इस तरह से प्रकृति के बच बचाव हेतु वृक्षारोपण के कार्यक्रम जारी रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे भाजयुमो महानगर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल, सूरज कुमार , संजीत शर्मा ,मॉंटी अग्रवाल, सनी संघी, विजय ओझा, नीरज , मनोज तिवारी, अजीत सिंह अनुराग मिश्रा, कंचन दत्ता, नवजोत सिंह सौहल, जादूपदी गोप, दिवाकर सिंह ,राम महानंद, निरंजन रजक ,सचिन बारीक गणेश, एंसुअल कुमार ,संजय गोराई उपस्थित थे।