जमशेदपुर : भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव अपनी पारी को खेल खेलना शुरू भी नही कि वे जमीन की खरीद-बिक्री विवाद में फंस गए हैं। उनके ही पुराने बिजनेस पार्टनर अजय कुमार पांडेय ने बालीगुमा में चार एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री में धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मामला 2016 का है। राज्य में भाजपा का शासन होने के कारण अजय कुमार पांडेय ने पुलिस में केस न कर सीधे कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
अब गुंजन यादव के महानगर अध्यक्ष बनने पर उन्होंने इसकी शिकायत भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से की है। उन्होंने शनिवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश व बाबूलाल मरांडी को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए
न्याय की गुहार लगाई है। अजय पांडेय ने वरीय लोगो से गुहार लगा कर न्याय दिलाने की मांग की है ।