जमशेडपुर: भोजपुरी भवन गोलमुरी में सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद् के बैनर तले दरोगा प्रसाद राय काँलेज सीवान से अवकाश प्राप्त प्राचार्य सुभाष चंद्र यादव के स्वागत में सम्मान समारोह-सह-कवि गोष्ठी का आयोजन सुबह ग्यारह बजे से किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में श्री सुभाष चंद्र यादव, विशिष्ट अतिथि के रुप में राजदेव सिन्हा, मंच पर आसीन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद् के अध्यक्ष अरविंद विद्रोही ने किया। संचालन का कार्यभार प्रोफेसर हरेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला। स्वागत के दो शब्द परिषद् के प्रधान सचिव बरुण प्रभात ने प्रेषित किया। धन्यवाद ज्ञापन की औपचारिकता परिषद् के कार्यकारी अध्यक्ष मसुद खान ने पुरी की। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। तदुपरांत स्वागत संबोधन,विशिष्ट अतिथि का उद्बोधन, अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता से सम्मान,मुख्य अतिथि-सह-सम्मानित अतिथि के उद्गार एवं अपनी रचनाओं का पाठ। इस अवसर पर शहर के चर्चित कवि श्यामल सुमन, हरिहर राय चौहान, आशुतोष चौबे, राजदेव सिन्हा एवं बरुण प्रभात ने भी अपनी कविताओं का पाठ किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में यमुना तिवारी हर्षित, श्रीवास्तव जी, मसूद खान, सत्येन्द्र कुमार आदि की भूमिका सराहनीय रही।
Next Post
उल-जुलूल बयानबाजी करने वाले बाबर खान को प्रशासन सबसे पहले जेल का रास्ता दिखाए उल-जुलूल बयानबाजी करने वाले बाबर खान को प्रशासन सबसे पहले जेल का रास्ता दिखाए- अमित सिंह
Mon Oct 18 , 2021
You May Like
-
4 years ago
स्वामी तेजोमयानंदजी का जन्म दिवस मनाया गया गया
-
2 years ago
हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन किया गया