जमशेदपुर : गोविंदपुर-परसुडीह जलापूर्ति योजना के छतिग्रस्त मेन पाईप पाईप की मरम्मतीकरण शनिवार को दिन भर चला। कार्य पूर्ण नही होने पर देर रात तक पाईप को जोडऩे के कार्य जारी रहा। रिपेयर कार्य में लगे अधिकारियों का कहना है कि बचे हुए कार्य रविवार को पूरा किया जाएगा। पानी टंकी में पानी स्टोरेज पूरा होने के बाद रविवार शाम अथवा सोमवार सुबह से ही जलापूर्ति शुरु हो पायेगी। इस तरह कुल चार दिनों तक गोविंदपुर के अलावा, परसुडीह, गदड़ा, सरजामदा, राहरगोड़ा आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति पूर्ण रुप से बाधित है तथा रहेगी। मालूम हो कि बुधवार शाम गोविंदपुर फोर लेन सड़क बनाने वाली लीडिंग कंसट्रक्शन के पोकलेन से 800 डायी वाला मेन पाईप से छतिग्रस्त हो गया था। इससे यहां पानी फव्वारे के तरह तालाब जैसी बन गयी थी। लगने वाले नये पाईप को जोडऩे के लिए ज्वाईंटर कोलकाता से मंगाया गया, जो शनिवार सुबह पहुंच गया। इसके बाद सुबह से काम लगा दिया गया। इस कार्य में मुख्य रुप से जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, कांग्रेस महासचिव चंदन पांडेय लगे रहे,नेताओं के दबाव के चलते ही कार्य में तेजी आयी।
Next Post
प्रधानाध्यापिका पर स्कूल की संपत्ति को अवैध तरीके से बेचने व मनमानी करने का लगा आरोप
Sun Nov 8 , 2020
You May Like
-
2 years ago
आईएएस बनो तभी पत्नी मानूँगा…