जमशेदपुर : जमशेदपुर परसुडीह ग्रामीण प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष बिजय खॉ का चार कार्यक्रमों एवं दौरा का कार्यक्रम 2 जनवरी शनिवार को प्रारंभ हुआ।
- मकदुमपुर एक नंबर में जिला कांग्रेस के नेता मो सागीर के नेतृत्व में 80 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण मुख्य अतिथि बिजय खॉ, विशिष्ट अतिथि संजय सिंह आजाद वरीय जिला उपाध्यक्ष, मुखिया पुराण, उप मुखिया चंचल श्रीवास्तव शामिल रहे।
- गोलपहाडी जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड कांग्रेस कार्यालय में प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जिला अध्यक्ष बिजय खॉ के पहुँचने पर जोरदार ढंग से स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में वरीय नेता राजेन्द्र सिंह, अपर्णा गुहा जिला उपाध्यक्ष, रंजीत झा जिला सचिव अंकुश बनर्जी, संयुक्त सचिव शुभम झा, रतन रजक सहित प्रखण्ड पदाधिकारी उपस्थित रहे।
- मकदुमपुर जिला सदस्य मो सुल्तान के नेतृत्व में आवासीय कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया।
- लोको मोड़ पर कांग्रेस नेता चंचल श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष बिजय खॉ का स्वागत माला पहना कर एवं नारा लगाकर किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने पद यात्रा कर आम जनता से जन सम्पर्क अभियान चलाया।
कार्यक्रम में जिला वरीय उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी, विपिन ठाकुर बागबेडा प्रखण्ड अध्यक्ष, राजनारायण यादव, बादशाह सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि प्रखण्ड कमिटी के पदाधिकारी एवं जिला कमिटी के नेता अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर सर्दी में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण कर बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहे है।
नववर्ष के आगमन पर जिला अध्यक्ष ने सभी कांग्रेसजनों एवं पदाधिकारी सहित आम जनता को बधाई दिया। कोविड महामारी से बचाव हेतु सावधानी रखने के लिए आग्रह किया।
जिला अध्यक्ष बिजय खॉ ने संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखण्ड अध्यक्ष और पदाधिकारी प्रखण्ड क्षेत्र के सभी पंचायतों का दौरा कर भ्रमण करें, आम जनता के समस्याओं को पता लगायें साथ ही उसके समाधान करने के लिए जिला कमिटी को आवेदन दें। नवजवानों को संगठन में जोड़ने का जिम्मा उठाएें। जिला कमिटी का लक्ष्य है कि बुथ प्रभारी का चयन कर संगठन को निखारना है। इसी लक्ष्य के भागीदार बनने का सहयोगी बने। कांग्रेस पार्टी को शक्ति प्रदान करें। समाज में नौजवानों को नौकरी, मजबूत शिक्षा, मजबूत स्वास्थ्य, सहित विकास के आयाम को गढ़ना है। जिला वरीय उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने कहा कि जिला कांग्रेस कमिटी, प्रखण्ड कमिटी, थाना क्षेत्रीय कमिटी, पंचायत कमिटी, बुथ कमिटी व्दारा आयोजित सभी कार्यक्रमों में हिस्सा अवश्य लें। जिला कमिटी व्दारा वरीय कांग्रेसजनों को सम्मानित करने के कार्य योजना को जिला अध्यक्ष आगे बढ़ा रहे है। जिससे वरिष्ठ कांग्रेसजनों को सम्मान पत्र समारोह कर प्रदान किया जा रहा है।