जमशेदपुर : पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार के पहल पर प्रकाश नगर टेल्को के निवासी रहे दिलबाग सिंह के इलाज का बिल टाटा मोटर्स प्रबंधन ने माफ कर उनका उनका शव परिजनों को सौंप दिया। दिलबाग सिंह को हृदय संबंधी शिकायत के बाद टेल्को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां शनिवार को उनकी मृत्यु हो गई। अस्पताल ने 1 लाख 50 हजार का बिल बनाया था, जिसमे से परिजनों ने 75 हजार रुपए जमा किए थे। परिजनों ने इसकी जानकारी युवा नेता इमरान आलम के नेतृत्व में पूर्व सांसद डॉ अजय को दी। उन्होंने प्रबंधन से बात कर दिलबाग सिंह के इलाज का बिल माफ कर शव परिजनों को सौंपने की अपील की।
You May Like
-
3 years ago
विवेक विद्यालय में हेरिटेज 2020 संपन्न’