विवेक विद्यालय में हेरिटेज 2020 संपन्न’

167

जमशेदपुर: जमशेदपुर विवेक विद्यालय ,छोटा गोविन्दपुर में अंतर्राज्यीय ऑनलाइन प्रतियोगिता ‘ हेरिटेज 2020-21’का आयोजन संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य अवधेश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस कार्यक्रम में फ्लावर रंगोली , टी-शर्ट पेंटिंग , पेपर लैंप , एड मैड शो , आर्य डांस , कॉमिक जेस्चर जैसे 7 विभिन्न कार्यक्रम रखे गए थे l
प्रतियोगिता में समग्र विजेता गुलमोहर हाई स्कूल तथा द्वितीय विजेता एम.जी.एम हायर सेकेंडरी स्कूल बोकारो रहा l
प्रतियोगिता के उद्घाटन के समय विद्यालय के प्राचार्य अवधेश सिंह ने अपने संक्षिप्त एवं सारगर्भित संदेश में कहा कि विवेक विद्यालय बच्चों में रचनात्मक प्रवृत्ति को विकसित करने के लिए कृतसंकल्प है तथा अन्य विद्यालयों के साथ कार्य करके आपसी विचारों एवं क्रियाकलापों के आदान प्रदान में विश्वास रखता है। विवेक विद्यालय गैर शैक्षणिक क्रियाकलापों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हमेशा करते आ रहा है।
कार्यक्रम का समापन, विद्यालय की अकादमिक समन्वयक श्रीमती पारुल के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती मनाई गई

Sat Jan 23 , 2021
जमशेदपुर: जमशेदपुर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह महामंत्री आरके सिंह के साथ-साथ यूनियन के सभी पदाधिकारी, कमिटी मेंबर, एक्टिव मेंबर एवं आर के सिंह फैंस क्लब के सदस्य शामिल हुए। सुबह […]

You May Like

फ़िल्मी खबर