पटमदा व बोड़ाम के अंचलाधिकारी ने संयुक्त रूप से अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया

11

जमशेदपुर। आज रविवार की सुबह जिला प्रशासन के निर्देश पर पटमदा व बोड़ाम के अंचलाधिकारी ने संयुक्त रूप से अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया। टाटा – पटमदा मुख्य सड़क के किनारे स्थित बोड़ाम थाना क्षेत्र के हलुदबनी पिकेट में चेकनाका बनाकर बालू व गिट्टी लदे वाहनों को रोककर कागजातों की जांच की गई। मौके पर मौजूद बोड़ाम की अंचलाधिकारी निवेदिता नियति, पटमदा के अंचलाधिकारी चंद्रशेखर तिवारी व बोड़ाम थाना प्रभारी धनंजय बैठा ने जांच अभियान के दौरान पटमदा की ओर आ रहा बालू लदे दो हाइवा को जब्त किया गया। इनके चालकों से कागजात की मांग करने पर दिखाने में असमर्थता जताई। जब्त किए वाहनों में हाइवा संख्या जेएच 02 एडब्लू 7939 एवं जेएच 09 एटी 7279 शामिल हैं जिसे पिकेट में सुरक्षित रखवा दिया गया है। अंचलाधिकारी निवेदिता नियति ने बताया कि दोनों हाइवा में बालू अवरलोड था। अचानक अवैध गिट्टी – बालू के खिलाफ चलाये गए अभियान से कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं दूसरी ओर सड़क पर प्रशासन की ओर से जारी धर-पकड़ के बाद क्षेत्र के कई क्रशरों में उत्पादन ठप हो गया है। जिसका मुख्य कारण बिना चालान या अवैध तरीके से गिट्टी की लोडिंग बताई जा रही है। पुलिस जांच कर रही है।

11 thoughts on “पटमदा व बोड़ाम के अंचलाधिकारी ने संयुक्त रूप से अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गांधी मैदान में पार्क का स्वरूप नही देकर, दुर्गा पूजा में खलल डालने का विरोध होगा - आजसू छात्र संघ

Mon Dec 19 , 2022
जमशेदपुर । आजसू छात्र संघ की अहम बैठक कोल्हान वरीय उपाध्यक्ष सैकत सरकार के आवास पर किया गया जिसमें मुख्य रूप से आजसू छात्र संघ के कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक उपस्थित हुए। क्या है मामला – मानगो नगर निगम और स्थानीय जन प्रतिनिधि के मिली भगत से गांधी मैदान में […]

You May Like

फ़िल्मी खबर