4 दिनों तक चलने वाले लोक आस्था का महापर्व छठ हर्षोल्लास संपन्न
जमशेदपुर : 4 दिनों तक चलने वाले लोक आस्था का महापर्व कार्तिक छठ शनिवार को भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। शनिवार को उगते सूर्य को छठ व्रतियों ने भींग कर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। अपने इष्ट देव भगवान भास्कर व छठ मैया की पूजा अर्चना के लिए नदी सरोवर समेत अन्य घाटों में पानी में उतरे व्रतियों को बारिश भी उनके आस्था को डिगा ना सकी। करीब आधे घंटे तक बारिश में भींगते हुए व्रतियों ने अर्घ्य दिया। वही श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था जताई। घर लौटने के बाद व्रतियों ने पूजा अर्चना कर पारण किया। इससे एक दिन पहले छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया था। दूसरे दिन आज छठ घाटों पर रंग बिरंगी फूल मालाओं व बत्तियों से सजी घाट मनोहारी दृश्य प्रस्तुत कर रहे थे। इस दौरान मानगो स्वर्णरेखा नदी, बड़ौदा घाट, सीटू तलाब, हुडको डैम, नरवा समेत शहर के अलग अलग घाटों पर श्रद्धालुओं ने छठ व्रत किया।