बारिश में भीग कर व्रतियों ने दिया भगवान भास्कर को अर्घ्य

213

4 दिनों तक चलने वाले लोक आस्था का महापर्व छठ हर्षोल्लास संपन्न

जमशेदपुर : 4 दिनों तक चलने वाले लोक आस्था का महापर्व कार्तिक छठ शनिवार को भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। शनिवार को उगते सूर्य को छठ व्रतियों ने भींग कर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। अपने इष्ट देव भगवान भास्कर व छठ मैया की पूजा अर्चना के लिए नदी सरोवर समेत अन्य घाटों में पानी में उतरे व्रतियों को बारिश भी उनके आस्था को डिगा ना सकी। करीब आधे घंटे तक बारिश में भींगते हुए व्रतियों ने अर्घ्य दिया। वही श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था जताई। घर लौटने के बाद व्रतियों ने पूजा अर्चना कर पारण किया। इससे एक दिन पहले छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया था। दूसरे दिन आज छठ घाटों पर रंग बिरंगी फूल मालाओं व बत्तियों से सजी घाट मनोहारी दृश्य प्रस्तुत कर रहे थे। इस दौरान मानगो स्वर्णरेखा नदी, बड़ौदा घाट, सीटू तलाब, हुडको डैम, नरवा समेत शहर के अलग अलग घाटों पर श्रद्धालुओं ने छठ व्रत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चांडिल से अगवा 7 वर्षीय बच्ची आदित्यपुर खरकाई पुल के पास चेकिंग के दौरान बरामद, एक महिला गिरफ्तार

Sat Nov 21 , 2020
जमशेदपुर : चांडिल थाना अंतर्गत आसनबनी स्थित शाही झरना से आज अगवा हुई सात वर्षीय बच्ची को पुलिस ने आदित्यपुर स्थित खरकई पुल के पास लगा चेकिंग के दौरान बच्ची को बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने अपहृत महिला ज्योत्सना कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा […]

You May Like

फ़िल्मी खबर