जमशेदपुर : विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर विभिन्न संगठन के लोगों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष विश्व विकलांग दिवस के दिन सरकार की नीति और व्यवस्था का विरोध करते हुए सभी संगठनों ने भी पैटर्न किया गया जिसमें 11 सूत्री मांग पत्र उपायुक्त महोदय के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भारत सरकार को सौंपा गया । जिसकी प्रतिलिपि महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार भारत के मुख्य निशक्तता आयुक्त भारत सरकार मुख्यमंत्री झारखंड सरकार राज्य निशक्तता आयुक्त झारखंड सरकार महामहिम राज्यपाल महोदय झारखंड सरकार को पत्र भेजा गया । कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर विशेषज्ञ यादव ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक विश्व विकलांग दिवस के दिन सरकार नीति और व्यवस्था का विरोध करता रहूंगा ।जब तक सरकार हमारी अधिकारों को संपूर्ण रूप से लागू नहीं कर देती है तब तक मैं सरकार की नीति और व्यवस्था का विरोध करता रहूंगा इनमें से प्रमुख मांगे निम्नलिखित है।
1) ग्राम पंचायत वार्ड पार्षद से लेकर विधानसभा लोकसभा सभी निर्वाचन प्रतिक्रियाओं में विकलांग जनों को 10% सीट आरक्षित किया जाए।
2)सभी राज्यों में विकलांग आयोग का गठन किया जाए। विवेकानंद प्रोत्साहन राशि को दिल्ली सरकार के तर्ज पर एक हजार से बढ़ाकर ₹3000 किया जाए।
3)झारखंड राज्य के सभी जिला में विकलांग विकास भवन का निर्माण किया जाए।
4) प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विकलांग जनों को आवास दिया जाए तथा स्वरोजगार करने हेतु सरलता पूर्वक विन दिया जाए।
5) टाटा स्टील समेत सभी निजी कंपनियों में दिव्यांग जनों को रोजगार दिया जाए या सार्वजनिक स्थानों पर दुकान आवंटित किया जाए।
6) सरकारी या गैर सरकारी संस्थानों में विकलांग जनों के बच्चे को निशुल्क शिक्षा दिया जाए
7) सरकारी या निजी संस्थानों में सेवा दे रहे हैं दिव्यांग जनों को पदोन्नति हेतु 4% आरक्षण दिया जाए।
8) विकलांग जन अधिनियम 2016 हो रहे संशोधनों मेंविकलांगों को लंगड़ा लूला बहरा गूंगा आदि पागल कहने वाले के खिलाफ सजा तथा जुर्माने का प्रावधान किया जाए।
9) विकलांग जनों के ऊपर चल रहे या विकलांग जनों के द्वारा दायर मुकदमों की समय सीमा को सुनिश्चित किया जाए।
10) विकलांग युवाओं को रोजगार दिया जाए या ₹1000 बेरोजगारी भत्ता दिया जाए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड विकलांग संस्थान के प्रमुख दीपक श्रीवास्तव , झारखंड लोक मंच के महासचिव डॉक्टर विशेश्वर यादव, मानव श्री सेवा संस्थान के प्रमुख अरविंद देशबंधु जी, नवयुवक विकलांग सेवा समिति के प्रमुख सोनू महाराज जी, अखिल भारतीय विकलांग अधिकार संघ के प्रमुख धर्मेंद्र कुमार, सिमभूम डेफ संस्थान प्रमुख लल्लू शर्मा, संजय कुमार मिश्रा, दिलीप कुमार, रोहित नाग, मोहन नाग, रफीक अंसारी, मुख्तार आलम, रजत चौधरी, मोहम्मद मुख्तार आलम, नसीम अंसारी, शेख रिजवान, राजन कुमार, सपन कुमार मांझी, अजीत सिंह, राजेश महतो, हरदुगन बोदरा, सागर मुखी, रतनी मुड़ा, कालीचरण सोरेन, रफीक अंसारी, मोबिन अंसारी, राजन कुमार, नसीम अंसारी, शेखर राव, लल्लू शर्मा, दिलीप कुंभकार, शेख रिजवान आदि लोग उपस्थित हैं