जमशेदपुर : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी सिंहभूम द्वारा भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद तथा कायस्थ पाठशाला के संस्थापक मुंशी काली प्रसाद कुलभाष्कर की जयंती मनाई गयी |
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्ष्ता में भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद तथा कायस्थ पाठशाला के संस्थापक मुंशी काली प्रसाद कुलभाष्कर की जयंती साकची में मनाई गयी | जयंती समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में महासभा राजनीतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल वर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा की कायस्थ कुल रत्न मुंशी काली प्रसाद कुलभाष्कर तथा डॉ राजेंद्र प्रसाद के समाज हित के कार्यो तथा उनके आदर्शो का अनुसरण करते हुए हमें अपने समाज तथा कुल के ऐतिहासिक गौरव को प्राप्त करना है इसलिए हमें एकजुट होकर भगवान चित्रगुप्त के सभी सन्तानो को एक मंच पर आकर अपनी एकजुटता दिखाना है | श्री वर्मा ने सभी कायस्थों को महासभा से जुड़ने तथा अपने समाज की अखंडता तथा एकजुटता को बनाये रखने का आह्वाहन किया | जिलाध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव ने कहा महासभा द्वारा “उन्नत कायस्थ उन्नत भारत अभियान” को सफल बनाने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिला महासभा तब तक प्रयासरत रहेगी जब तक कायस्थ समाज के अंतिम पायदान के परिवार तक महासभा नहीं पहुँच जाए |
जयंती समारोह में महासभा के युवा संभाग के राष्ट्रीय महासचिव कुमार आर्यन, पूर्वी सिंहभूम जिला महासचिव शशि मेहता , उपाध्यक्ष संदीप सिन्हा सहित अनेक लोग उपस्थित थे |
