ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस कोल्हान प्रमंडल की बैठक साकची में हुई

2

जमशेदपुर :ऑल इण्डिया तृणमूल कांग्रेस कोल्हान प्रमंडल पदाधिकारी एवं कार्यसमिति के सदस्यों का एक महत्वपूर्ण बैठक साकची आम बागान मैदान में संपन्न हुई, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम बंगाल से उपस्थित पर्यवेक्षक आनंद कुमार सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद चित्रसेन सीनकू, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद जमुदा, सम्मानित अतिथि के रूप में युवा प्रदेश अध्यक्ष सन्नी सीनकू उपस्थित थे। इस अवसर पर पर्यवेक्षक आनंद कुमार सिंह ने कहा तृणमूल कांग्रेस, झारखंड के जमीन पर जनहित में संघर्ष कर रही है, मां माटी मानुष एवं जल जंगल जमीन के हित में संघर्ष कर रही है, तृणमल कांग्रेस पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी, इस अवसर पर पूर्व सांसद चित्रसेन सिंककू ने कहा तृणमूल कांग्रेस का कोल्हान क्षेत्र में लगातार जनाधार बढ़ रहा है, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में जनता के बीच तृणमूल कांग्रेस का रुझान देखा जा रहा है। कोल्हान के युवा साथी लगातार संगठन के लिए संघर्ष कर रहे हैं, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद जमुना का कोल्हान मजदूरों का शहर है, मजदूर हित में तृणमूल ट्रेड यूनियन आगामी दिनों में संघर्ष करेगी, इस अवसर पर युवा अध्यक्ष सन्नी सीनकु ने कहा युवा किसी भी संगठन का रीड होता है, युवा को संगठन में अपने दायित्व को बेहतर ढंग से निर्वहन करना होगा,कार्यक्रम में स्वागत भाषण युवा प्रदेश प्रधान महासचिव प्रणब महतो ने दिया, कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष बाप्पा मजूमदार ने किया, कार्यक्रम का संचालन पश्चिम सिंहभूम का जिला अध्यक्ष महेंद्र जमूडा ने किया। कार्यक्रम में दिल्ली किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी गई एवं उनके आत्मा के शांति हेतु सभी ने एक मिनट मौन रहकर प्रार्थना की गई, कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव राधा मोहन बनर्जी, उत्तम पत्रों, आकाश डे, रमेश बालमुचू,बाबू तांती, विरेंद्र सिंह,जितेंद्र सिंह, कैलाश महतो, संतोष राम,सौरव दत्ता, सुमंत ज्योति सिंकी, गुरुचरण सिंकु, नारायण सिंह पूर्ति, मोहम्मद सलीम, आदि ने संबोधित किया, इस अवसर पर जिला सचिव विशाल सहीश, गुरचरण सिंकी, आशा पुर्टी, रवि लोहार, प्रदीप नाग, जगदीश सिंह सिंक, विकास केराई, डॉ शक्ति महतो,विजय दास, कंचन निषाद, सरकल खान, निसार रहमान, चंद्रभान तांती, विनीत लागोरी, जगन्नाथ दिग्गी, रमेश देवगन, नया हम्रम, कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न प्रखंड के पदाधिकारी गण उपस्थित थे, अंत में धन्यवाद ज्ञापन पूर्वी सिंहभूम ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष पसोंजीत बोस ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन

Tue Dec 22 , 2020
जमशेदपुर :सहायक आयुक्त, उत्पाद पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार कदमा थाना अंतर्गत ग्रीन पार्क एरिया स्थित घर में छापामारी कर अवैध विदेशी शराब के मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया। मौके से मकान मालिक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया एवं अवैध विदेशी शराब मिनी फैक्ट्री के संचालक के […]

You May Like

फ़िल्मी खबर