जमशेदपुर : ऑल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मुकेश ठाकुर के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अनिल प्रकाश की अनुमति से जिला पूर्वी सिंहभूम के पहले चरण का जिला कमेटी गठन किया गया। बहुत जल्द ही आगे की कमेटी का विस्तार की जाएगी। इसमें अध्यक्ष मुकेश ठाकुर, उपाध्यक्ष सतपाल ठाकुर, निलांबुज ठाकुर, विश्वनाथ शर्मा, सचिव सुरेंद्र शर्मा, आशीष ठाकुर, संगठन मंत्री गणेश प्रमाणिक, धर्मेंद्र ठाकुर, कपिल ठाकुर, श्रीमती दुर्गा ठाकुर, सूचना मंत्री विजय कुमार ठाकुर व मनोज ठाकुर, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता तेज नारायण ठाकुर, अधिवक्ता विजय ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्यों में सिद्धेश्वर शर्मा, गोपाल ठाकुर, अनिरुद्ध शर्मा, अरविंद ठाकुर शामिल किए गए हैं।