जमशेदपुर : जमशेदपुर में आज सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 136 वें स्थापना दिवस पर बराद्वारी स्थित वृद्ध आश्रम में फल, राशन एवं गोविंदपुर में 40 बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरण कर मनाया।
मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह उपस्थित थे।
जिलाध्यक्ष संजीव रंजन के नेतृत्व में वृद्ध लोगों के बीच फल वितरण कर सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस पार्टी के विचारधारा को जिवित रखने और ज़न ज़न तक पहुंचाने का प्रण लिया गया।
डॉ परितोष सिंह ने कहा कि जब तक हम अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान नहीं करेंगे तब तक हम पार्टी को इतनी ऊँचाई तक पहुंचाने वाले लोगों का सम्मान नहीं कर पाएंगे।
वही गोविंदपुर में युवा नेता सूरज यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम किया गया, आज समय है कांग्रेस की विचारधारा को और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का
जिलाध्यक्ष संजीव रंजन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का 136 वर्ष होना ही बहुत बड़ी उपलब्धि है जिसको इतने वर्षो तक पार्टी को मजबूत बनाए रखना ही यह बहुत बड़ी चुनौती है. जिसे आने वाले दिनों में और मजबूती से बढ़ाया जाएगा। इस कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह,पवन तिवारी, जिलाध्यक्ष संजीव रंजन, उपाध्यक्ष सुशील तिवारी, वशी हैदर, दिनेश सिंह, देवाशीष घोष, अमित कुमार,दीपक यादव, सुनील सहित कई लोग शामिल थे।