पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार काे सिर्फ दाे नए काेराेना मरीज मिले। दूसरी ओर दस मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। टीएमएच के काेविड वार्ड से छह अाैर टाटा मोटर्स अस्पताल से चार मरीजाें काे डिस्चार्ज किया गया। ठीक हाेने वालाें में टेल्को, न्यू बारीडीह अाैर बर्मामाइंस के दाे-दाे, जबकि मानगाे, बारीडीह, मुसाबनी अाैर चाकुलिया एक-एक मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही पूर्वी सिंहभूम जिले में अबतक 141 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और एक्टिव केस की संख्या 137 है। वहीं, एमजीएम के वारयोलॉजी लैब में गुरुवार काे कुल 281 मरीजों की जांच हुई। इसमें एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। दूसरा कोरोना पॉजिटिव टीएमएच लैब की जांच रिपाेर्ट में मिला है। इनमें एक मानगाे के जाकिरनगर अाैर दूसरा घाटशिला का रहने वाला है। दोनों दिल्ली से लाैटे थे। जमशेदपुर आने के बाद उन्हें सेंटर क्वारेंटाइन में रखा गया था। इस तरह जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 278 हो गई है। इधर जिले में कुल 221 मरीजों का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। अबतक कुल 16636 का नमूना लिया जा चुका है। इनमें 15745 की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। बाकी की जांच प्रक्रिया में है।