सुनील कुमार सहाय को कला प्रकोष्ठ का भार
जमशेदपुर : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (दिल्ली पंजीकृत) जमशेदपुर शाखा की एक आवश्यक बैठक मिथिलेश श्रीवास्तव के बारीडीह आवास विजया गार्डन पर हुई जिसकी अध्यक्षता महासभा के जिला अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव ने की। बैठक में महासभा के विस्तार एवं महासभा के वार्षिक कार्य की रूपरेखा तैयार की गई। महासभा के विस्तार के क्रम में युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के रूप में चित्रांश सुमित श्रीवास्तव एवं कला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सहाय को मनोनीत किया गया। वहीं कायस्थ महासभा के जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पवन कुमार लाल को उपाध्यक्ष एवं संतोष कुमार को जिला सचिव पद पर मनोनीत किया गया। बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से अनिल कुमार वर्मा को कायस्थ रत्न की उपाधि से अलंकृत करने का निर्णय लिया। बैठक में महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा , जिला महासचिव शशि प्रकाश मेहता , अनिल सिन्हा , पवन कुमार , संतोष कुमार , मनोरंजन सिन्हा , गोपाल प्रसाद , संदीप सिन्हा , लता , अमित श्रीवास्तव आदि चित्रांश उपस्थित थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन महासभा के महासचिव मिथिलेश श्रीवास्तव ने किया।
अब ग्लोबल होगा चित्रांशों का संगठन
चित्रांशों का संगठन अब ग्लोबल होगा। अभी तक स्थानीय, जिला, प्रदेश व केंद्र स्तर पर कायस्थों का संगठन था। लेकिन एक फरवरी से यह ग्लोबल हो जाएगा, जिसमें सभी को सम्माहित करते हुए समाज व राष्ट्र हित में काम किया जाएगा। यह जानकारी कायस्थ महासभा की बैठक में दी गई। सतीश श्रीवास्तव ने कहा कि कहीं किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस में हमारी कमेटी का विलय होगा और अब हम नए ग्लोबल संगठन के माध्यम से समाज हित में काम करना प्रारंभ करेंगे। सभी चित्रांश एक बैनर के नीचे आकर आपसी मनमुटाव मिटाकर काम करेंगे। सभी एक हैं तथा एक रहेंगे।