- भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने किया प्रशासन का विरोध
जमशेदपुर :विगत शुक्रवार की देर रात को जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय देवेंद्र साहू को पुलिस प्रशासन के टाइगर मोबाइल विभाग के कुछ लोगों द्वारा मानगो में बेरहमी से पीटा गया।इसका भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर सख्त विरोध करती है, साथी जिला पुलिस अधीक्षक से अविलंब कार्रवाई हेतु आग्रह करती है।
मामले से जुड़े पुलिस कर्मियों को बर्खास्त नहीं किया गया तो भाजयुमो जमशेदपुर महानगर सड़़क पर उतर आंदोलन हेतु बाध्य होगी।