जमशेदपुर : टेल्को स्थित विद्या भारती चिन्मया के पूर्व छात्र अभिनव कुमार ने स्विंग व्हीलचेयर बनाकर प्रोजेक्ट आॅफ द ईयर का अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीता है।अभिनव ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर स्विंग व्हीलचेयर का मॉडल यैयार किया है। अभिनव और उसके तीनों दोस्तो ने इंजीनियरिंग की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता प्रोजेक्ट ऑफ द ईयर 2020 में चौथा स्थान प्राप्त किया है। इस व्हीलचेयर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि कोई भी दिव्यांग किसी और पर निर्भर न रह सके। दिव्यांग इसे कंट्रोल कर दिशा बदल सकते हैं। वहीं, अगर रास्ते में कोई वस्तु हो तो यह व्हीलचेयर स्वयं ही रुक जाता है। इसे सौर ऊर्जा से चार्ज किया जाता नन कम।
अभिनव ने बताया कि स्विंग चेयर को चलाने के लिए किसी और की आवश्यकता नहीं होती। इससे कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता है। वहीं, खराब सतह वाली जगहों पर भी आसानी से इसे चलाया जा सकता है। अगर किसी कारणवश व्हीलचेयर पलट जाता है तो इसमें लगे मैपिंग सिस्टम से परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी मिल जाती है। अभिनव की इस टीम में शुभम, आदित्य और आशुतोष भी शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में 27 देशों के 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता का आयोजन पेरिस में ऑनलाइन 20 अप्रैल से 26 जून तक आयोजित किया गया था। डसॉल्ट सिस्टम्स कंपनी द्वारा फ्रांस में कंपीटीशन ऑर्गनाइज किया गया था, जिसमें टॉप टेन को चुना गया। अभिनव खुद की कंपनी खोलना चाहते हैं। वे चिन्मया से 2018 में पासआउट हुए थे।
Hi, I do believe this is a great web site. I stumbledupon it 😉 I may revisit once again since
i have saved as a favorite it. Money and freedom is the greatest way to change, may you
be rich and continue to guide other people. https://novarique.top