आदिबासि कुड़मि समाज ने अगले तीन महीने के कार्ययोजना की घोषणा की

जमशेदपुर।जमशेदपुर के साकची स्थित जुबिली पार्क में 20 नवंबर को आदिबासि कुड़मि समाज की एक आवश्यक बैठक केंद्रीय अध्यक्ष प्रसेनजीत महतो की अध्यक्षता में आहुत हुई। बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष ने सर्वसम्मति से अगले तीन महीने के कार्ययोजना की घोषणा की। इसके तहत मुख्य रूप से आगामी – (1) 27 नवंबर 2022 को रांची में कुड़मि लोकसभा सांसदों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। (2) 28 दिसंबर 2022 को प्रखंड कार्यालयों में और 09 जनवरी 2023 को जिला कार्यालयों में विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जायेगा। (यह पिछले 28 दिसंबर 2020 और 08 जनवरी 2021 की 13 सूत्री मांगों की पुनरावृत्ति होगी।) (3) 14 जनवरी 2023 को जिला एवं प्रखंड स्तर पर चउड़ल के साथ “गाँउए गाँउए टुसु परब” मनाया जायेगा। (विधिवत अगहन सांकराइत को टुसु थापना के साथ पुस सांकराइत को टुसु भासान होगा।) (4) 15 जनवरी 2023 (पहिल माघ) को “आखाइन जातरा” के अवसर पर “नाउआ बछर” और “गाँउए गाँउए हाल पुनहा” परब मनाया जायेगा। (5) 26 जनवरी 2023 (माघ शुक्ल पंचमी) को “डिंड़ाञ डिंड़ाञ सिझानअ परब” सह “पोथि सेंउरन” मनाया जायेगा। (6) 21 फरवरी 2023 को जिला स्तर पर “अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस” के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इनके अतिरिक्त बाकि नियमित कार्यक्रम नियत समय पर किये जायेंगे।

केंद्रीय अध्यक्ष प्रसेनजीत महतो ने कहा कि इस संबंध में सभी केंद्रीय, प्रदेश व जिला पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये जायेंगे। साथ ही इन सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की व्यापक सफलता के लिए सभी आवश्यक तैयारी की जायेगी। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष चन्द्रमोहन महतो, पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुधांशु महतो, जिला सदस्य प्रकाश महतो, सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष मनोज महतो, जिला सदस्य दीपक महतो, चांडिल प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर महतो, सचिव सुकदेव महतो, पियुष महतो, गोविंद महतो, नितीश महतो, चंदन महतो आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ

Tue Nov 22 , 2022
जमशेदपुर । टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2022-23 का उद्घाटन आज सोमवार को वॉलीबॉल कोर्ट, टीएमएल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, टेल्को में किया गया। संघ श्रेणी के 2 पूल में कुल 8 टीमें इस आयोजन में भाग ले रही हैं। पहले दिन आठ मैच खेले गए।दिन का पहला मैच टीम टाटा […]

You May Like

फ़िल्मी खबर