जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लोगों को नेट बैंकिंग और ऑनलाइन बैंकिंग सिस्टम के माध्यम से लाखों रुपए की ठगी का शिकार बनाने वाले पांच साइबर ठगों को अलग अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 30 दिन के अंदर यह गैंग लोगों से लगभग 90 लाख रुपयों की ठगी कर चुका है।
राज्य के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर पूरे राज्य भर में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस द्वारा एक मुहिम चलाई जा रही है। जमशेदपुर पुलिस द्वारा भी इसी के तहत अभियान चलाया जा रहा है, इस संगठित गैंग ने विगत एक माह में ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर लगभग 90 लाख रुपयों की ठगी को अंजाम दिया गया है। हालांकि अभी तक गिरोह का मुख्य सरगना पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है । वैसे जमशेदपुर पुलिस इन पांचों साइबर ठगों के गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी मान रही है।
![](http://dinratkhabar.com/wp-content/uploads/2020/11/img-20201109-wa00203964418889653195873-712x1024.jpg)
![](http://dinratkhabar.com/wp-content/uploads/2020/11/img-20201115-wa00093333123828347483813-710x10248181512643343137530-1.jpg)