बड़ौदा घाट के पास महिला ने घर खाई में कूदकर की जान देने की कोशिश, मछुआरों ने नदी से बाहर निकाला सदर हॉस्पिटल में भर्ती

41

पति और ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना अंतर्गत हरहरगुट्टू कृष्णा पुरी की रहने वाली 40 वर्षीय पिंकी देवी ने बागबेड़ा बड़ौदा घाट के समीप खरकाई नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की।  हालांकि घटनास्थल पर नदी में स्नान कर रहे कुछ लोगों ने उसकी जान बचाई और नदी से बाहर निकाला।पिंकी देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पर शादी में भर्ती किया गया।पिंकी देवी का कहना है कि उसके पति कोई काम नहीं करते हैं।उसकी जरूरतों को पूरा करने के लिए उसे अपने मायके पर निर्भर रहना पड़ता है उसके दो बेटे हैं।बड़ा बेटा 20 वर्ष का कोलकाता में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है,छोटा बेटा भी 9 बरस का है।ससुराल में उसे अक्सर प्रताड़ित किया जाता है।चरित्र हीनता का आरोप लगाकर उसे मानसिक रूप से परेशान किया जाता है।उसके पति का नाम नंदकिशोर भगत है।फिलहाल पुलिस ने अस्पताल में महिला का बयान दर्ज किया है उसके बयान पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षक हड़ताल पर गए तो ,पढ़ाई बंद हो जाएगा

Fri Aug 7 , 2020
जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय की मनमानी का शिकार हो रहे 60 हजार छात्र ।जैसे ही घंटी आधारित शिक्षक हड़ताल पर चले गए है तो, आने वाले 6 सेमेस्टर परीक्षा की तैयारी अधूरा रह जाएगा और अचानक कोल्हान विश्वविद्यालय के तरफ से सेमेटर 6 के परीक्षा की घोषणा की जाती है […]

You May Like

फ़िल्मी खबर