भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन।

3

■ शहीद भगत सिंह युवा शक्ति के प्रतीक, युवा पीढ़ी उनके जीवन से लें प्रेरणा: गुंजन यादव

जमशेदपुर : देश की आजादी के नायक शहीद भगत सिंह की 113वीं जयंती पर सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा जेम्को शहीद भगत सिंह चौक पर स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह अमर रहे, इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाकर उनकी शहादत को नमन किया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुंजन यादव ने भगत सिंह के जन्मकाल से लेकर उनके क्रांतिकारी जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवावस्था के प्रारंभिक दिनों में ही अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह का सम्पूर्ण जीवन देश के युवाओं को देशहित एवं देशप्रेम के प्रति प्रेरित करता रहेगा। देश को आजाद कराने व देशवासियों को जगाने हेतु उन्होंने अल्प आयु में अपना सर्वोच्च बलिदान देकर अंग्रेजी हुकूमत की जड़े हिला दी थी। क्रांतिकारी भगत सिंह युवा पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं, सम्पूर्ण राष्ट्र उनके बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। कहा कि आज उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को आगे आने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, दिनेश कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी, अप्पा राव, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, पुष्पा तिर्की, पप्पू सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, बिनोद सिंह, कौस्तव रॉय, दीपक झा, अमरजीत सिंह राजा, सुरेश शर्मा, चंचल चक्रवर्ती, अजय सिंह, भूपेंद्र सिंह, हेमंत सिंह, ध्रुव मिश्रा, हेमेंद्र जैन, जोगिंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह चौहान समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इनर व्हील ने बनाया ऑक्सिजन बैंक

Mon Sep 28 , 2020
जमशेदपुर : कोरोना काल के दौरान कुछ मरीज़ों को सांस की तकलीफ होती है और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट की ज़रूरत होती है ,कभी कभी ऐसे मे आपातकालीन स्थिति हो जाती है। ऐसे ज़रूरत के समयइनर व्हील क्लब के मेंबर्स ने गरीबों और ज़रूरतमंदों लोगो के लिए ज़्यादा से ज़्यादा ऑक्सिजन […]

You May Like

फ़िल्मी खबर