स्वामीजी की प्रतिमा के लिए हुआ भूमि पूजन

जमशेदपुर: स्वामी विवेकानन्द के जन्मजयंती, जो राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में पूरे देश मे मनाई जाती है। इस अवसर पर
जमशेदपुर पूर्व के लोकप्रिय विधायक सरयू राय के द्वारा विधायक निधि से श्री भुवनेश्वरी मन्दिर और कृष्ण मन्दिर की तलहटी में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के लिए भूमि पूजन किया गया।
इस योजना में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति और टाटा मोटर्स नगर प्रशासन का सहयोग भी अपेक्षित है।
लगभग 90 स्थानीय जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सरयू राय ने युवाओं के द्वारा नशा मुक्ति अभियान में शामिल होने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस क्षेत्र को विवेकानंद की प्रतिमा के अतिरिक्त भारत के अन्य महापुरुषों अन्य संस्कृति और देश के अन्य भाग की कलाकृतियों से सजाने की बात भी कही है।ताकि आध्यात्मिकता के साथ साथ पर्यटन को भी बल मिले।
आज के इस आयोजन में सर्व रामनारायण शर्मा,सुबोध श्रीवास्तव, अशोक गोयल, कुलविंदर सिंह पन्नू,मनोज सिंह उज्जैन,मंजू सिंह,इंद्रजीत सिंह,सुधीर सिंह,बिकास गुप्ता,अमित शर्मा,राजेश झा,पी विजय राव,हरे राम सिंह, शंकर कर्माकर ,अभय सिंह,महेश तिवारी, राजकिशोर प्रसाद ,टाटा मोटर् वर्कर यूनियन के गुरमीत सिंह तोते , आर के सिंह और भूत पूर्व टाटा मोटर्स पदाधिकारी चंदेश्वर खा भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मंजू सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन इन्द्रजीत सिंह ने किया।
इस अवसर पर मन्दिर के आचार्य और जेएनएसी के अधिकारियों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवा दिवस संगोष्ठी में याद किये गये स्वामी विवेकानन्द

Wed Jan 12 , 2022
भाजपा जिला कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित जमशेदपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर द्वारा स्वामी विवेकानन्द की जन्म जयंती पर आयोजित संगोष्ठी– ‘‘युवा दिवस युवा भारत’’ में भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल की अध्य्क्षता में आयोजित संगोष्ठी में जमशेदपुर लोकसभा के सांसद विधुत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ […]

You May Like

फ़िल्मी खबर