अमित अग्रवाल बने महानगर के भाजयुमो जिलाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने दी शुभकामनाएं

2

बूथ अध्यक्ष से लेकर भाजयुमो जिलाध्यक्ष तक के सफर में अमित ने निभाई है अनेकों महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर के भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल को बनाया गया है। गुरुवार को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने जमशेदपुर समेत चार जिलों के युवा अध्यक्षों की घोषणा की। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने अमित अग्रवाल के मनोनयन पर शुभकामनाएं व्यक्त की है। उन्होंने विश्वास जताया कि अमित अग्रवाल के नेतृत्व में युवा शक्ति संगठित होकर राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान को बखूबी निभाएगी। 
वहीं, अमित अग्रवाल ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष के रूप में मिले दायित्व पर प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने छोटे से कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष के रूप में जो जिम्मेदारी सौंपी है उससे जमशेदपुर महानगर में युवा मोर्चा को एक सशक्त संगठन बनाने का पहल करूंगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि महानगर के अभिभावकजनों के सहयोग एवं आशीर्वाद से जमशेदपुर युवा मोर्चा को और संगठित करने और सशक्त करने की दिशा में प्राथमिकता के साथ कार्य करूंगा। 


अमित अग्रवाल के राजनीतिक जीवन पर संक्षिप्त परिचय:अमित अग्रवाल ने अपना राजनीतिक जीवन साकची मंडल के बूथ अध्यक्ष से प्रारंभ किया। भाजपा साकची मंडल में मंत्री और भाजयुमो जमशेदपुर महानगर में जिला कोषाध्य्क्ष के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। अमित अग्रवाल ने अपने राजनीतिक सफर में दो विधानसभा एवं दो लोकसभा चुनाव में नजदीकी कार्य किया है। इसके अतिरिक्त अमित अग्रवाल का परिवार प्रारंभ से ही मातृ संगठन राष्ट्र स्वयं सेवक संघ से जुड़ा हुआ है। उनके पिताजी जनसंघ काल से जुड़कर पार्टी की सेवा कर रहे हैं, वहीं बजरंग दल एवं विश्व हिन्दू परिषद में भी अपना सक्रिय योगदान दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झारखंड मजदूर यूनियन के द्वारा टाटा मोटर्स कंपनी के साफ सफाई कर्मी और काम इंटरप्राइजेज के ठेकेदार के बीच डीएलसी जमशेदपुर के सामने वार्ता हुई

Thu Feb 18 , 2021
जमशेदपुर : जमशेदपुर में झारखंड मजदूर यूनियन के द्वारा टाटा मोटर्स कंपनी के साफ सफाई कर्मी और काम इंटरप्राइजेज के ठेकेदार के बीच डीएलसी जमशेदपुर के सामने वार्ता हुई। वार्ता में डीएलसी ने काम इंटरप्राइजेज के ठेकेदार को कहा कि आगामी दिनांक 6 मार्च 2021 को पीएफ ईएसआई जमा करने […]

You May Like

फ़िल्मी खबर