डॉ अनिता शर्मा एवम डॉ कल्याणी कबीर को मिला बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन,पटना में साहित्य चूड़ामणि सम्मान

159

जमशेदपुर : बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन ,पटना के द्वारा इस संस्था के १०३वाँ स्थापना दिवस 2021 में अखिल भारतीय साहित्य परिषद, जमशेदपुर की इकाई की संगठन मंत्री डॉ अनीता शर्मा एवं कला सचिव डॉक्टर कल्याणी कबीर को पटना में बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के कदम कुआं स्थित सभागार में साहित्य चुड़ामणि सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में आयोजित कवि सम्मेलन में भी इन दोनों को मंच प्रदान किया गया और इन दोनों ने अपनी अपनी कविताओं का पाठ भी किया।
ज्ञात हो कि बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन 103 वर्षों पुरानी संस्था है। भारत में साहित्य और राष्ट्र प्रेम को समर्पित यह वह संस्था है जिसमें बिहार के सभी मूर्धन्य(दिनकरजी,फणीश्वरनाथ रेणुजी,बेनीपुरीजी, जैसे) साहित्यकार जुड़े हुए थे ।राजनेता के रूप में डॉ राजेंद्र प्रसाद जी भी इस संस्था के अभिन्न अंग थे। आज भी इस संस्था का मुख्य उद्देश्य “निज भाषा उन्नति अहै” केअंतर्गत हिंदी को राष्ट्र भाषा के रूप में स्थापित करना है।
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे, एवमं विशिष्ट अतिथि बिहार के उप मुख्यमंत्री ताराकिशोर प्रसाद ,संस्था के अध्यक्ष अनिल सुलभ उपस्थित थे ।इस कार्यक्रम में 25 विदुषियों एवं विद्वानों को सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद की संरक्षक डॉ रागिनी भूषण,श्रीमती मंजू ठाकुर ,जयंत श्रीवास्तव एवंअध्यक्ष शैलेंद्र पांडे शैल जी ने समस्त अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से डॉ अनिता शर्मा और डॉ कल्याणी कबीर को अपनी शुभकामनाएँ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिरसानगर जोन नंबर 11 माननीय विधायक सरयू राय के दिशा निर्देश पर सोलर लाइट लगाया गया

Wed Oct 20 , 2021
जमशेदपुर :बिरसानगर जोन नंबर 11 माननीय विधायक सरयू राय के दिशा निर्देश पर सोलर लाइट लगाया गया ।इसमें मुख्य रूप से उपस्थित है विधायक प्रतिनिधि बिजली पी विजय, शंकर कर्मकार, डब्ल्यू बीरर्नेट, श्रीवास,संतोष सिंह,जय सिंह, रोमी सिंह,काकू सिंह, विनोद करवा, आलोक मिर्धा,पवन सनपति, आकाश करवा, राजेंद्र प्रसाद।

You May Like

फ़िल्मी खबर