पत्रकार अनिल मिश्रा के 28 वर्षीय बेटे संकेत कुमार मिश्रा की निर्मम हत्या

24

जमशेदपुर/खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले के स्थानीय पत्रकार अनिल मिश्रा के 28 वर्षीय छोटे बेटे संकेत कुमार मिश्रा की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। कर्रा थाना क्षेत्र के छाता नदी किनारे जंगल से पुलिस ने आज मृतक का जला शव बरामद किया। परिजनों के अनुसार 5 जनवरी से काम पर निकलने की बात कह कर संकेत घर से मोपेड से निकला था। पुलिस को स्थानीय लोगों ने छाता नदी किनारे सखुआ जंगल के बीच एक शव होने की सूचना दी थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल पर मृतक का शव, खून के छींटे और कुछ दूरी पर मोपेड और हेलमेट बरामद किया। मृतक संकेत कुमार मिश्रा कांके रोड में शेखर कंस्ट्रक्शन में कुछ दिनों से कार्यरत था और इसी क्रम में 5 जनवरी को लोधमा कर्रा आने की बात किया था। लेकिन 5 जनवरी के बाद वापस घर नहीं लौटा। कर्रा थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। हत्या के बाद शव छुपाने की नीयत से आग लगाया गया है। कर्रा थाना पुलिस मृतक के अंतिम लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर 24 घण्टे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
मृतक के पिता अनिल मिश्रा क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हैं और कई वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सतनाम सिंह समेत अन्य ने विधायक रामदास सोरेन से मुलाकात की

Sat Jan 9 , 2021
जमशेदपुर: घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन आवास में उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सतनाम सिंह, हेमंत सोरेन, नगर अध्यक्ष भागीरथ सिंह , बिरसा नगर समिति के सचिव रूपेश मुखी और घाटशिला एवं मुसाबनी के नेता गण उपस्थित थे। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात […]

You May Like

फ़िल्मी खबर