भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं भाजपा जनजाति मोर्चा प्रदेश एमजीएम अस्पताल में अपनी समाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए लोगों  की सेवा में जुटे

3

जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश समन्वयक प्रभारी  उमेश  पाण्डेय  एवं भाजपा जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा ने एमजीएम अस्पताल में अपनी समाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए लोगों  की सेवा में जुट गए। फ्रंट लाइन वॉरियर्स जैसे पत्रकार बंधुओं एवं स्वास्थ्य कर्मी और सुरक्षाकर्मियों पुलिस के  बीच सेवा कार्य चलाया गया, जिसमें पानी बोतल, सैनिटाइजर, एन 95  मास्क, हैंड ग्लब्स, फेस शिल्ड और साबुन बांटे गए। इस सेवा भावना को देखते हुए वहां उपस्थित लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर  भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश समन्वयक प्रभारी उमेश पांडे ने कहा कि ‘सेवा ही संगठन हैं ‘ की भावना रखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच सेवा कार्य किया है। इसे आगे जारी रखेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा, सुधीर तिवारी, कौशिक स्वाइन, अविनाश मिश्रा, रितिक रॉय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजेन्द्र प्रसाद सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर पुलिसकर्मी, मजदूर भाइयो के बीच ORS, पानी बोतल जमशेदपुर में जगह जगह दिया गया

Mon May 24 , 2021
जमशेदपुर : बिजय खा फैंस क्लब के द्वारा राजेन्द्र प्रसाद सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर पुलिसकर्मी,मजदूर भाइयो के बीच ORS, पानी बोतल जमशेदपुर में जगह जगह दिया गया जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित चंदन पांडेय,राजू कुमार,अमन कुमार,अभिषेक कुमार, सुरेस कुमार,दीपू कुमार,नीतीश सिंह,ओमप्रकाश कुमार,रितिक झा,विवेक कुमार आदि उपस्थित थे।

You May Like

फ़िल्मी खबर