25 नवंबर को भाजपा की जनाक्रोश प्रदर्शन में भाजयुमो की रहेगी सक्रिय भागीदारी

भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में अपने मंडल क्षेत्र से आम बागान मैदान आएंगे हजारों युवा

जमशेदपुर। राज्य में हेमंत सरकार के उदासीनता, रोजगार पर युवाओं से गयी वादाखिलाफी और विफलता पर भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा आगामी 25 नवंबर को उपायुक्त कार्यालय पर होने वाले जनाक्रोश प्रदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे। सोमवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी व मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनाक्रोश प्रदर्शन को सफल बनाने में युवा मोर्चा की भागीदारी को लेकर व्यापक चर्चा की गई। तय किया गया कि भाजपा महानगर की 25 नवंबर को युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण अपने मंडल क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान) के लिए प्रस्थान करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान ने कहा कि जमशेदपुर सहित पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था दम तोड़ रही है। आंदोलनकारी जेपीएससी छात्रों पर लाठीचार्ज और तिरंगा यात्रा पर केस दर्ज किया गया। हेमंत सोरेन सरकार में युवाओं की अनदेखी और युवा विरोधी मानसिकता से प्रदेश के युवा वर्ग परेशान और आक्रोशित है। हेमंत सरकार ने बेरोजगारों और युवक-युवतियों के साथ बड़ा धोखा और छलावा किया है। भाजयुमो जमशेदपुर महानगर युवाओं की अनदेखी अब बर्दाश्त नही कर सकती है। हेमंत सरकार के इस उदासीन रवैये पर युवा मोर्चा ने सरकार के खिलाफ कमर कस ली है।

बैठक के दौरान प्रदीप मुखर्जी, दिनेश शर्मा, सौरव कुमार, शशि यादव, सुमित श्रीवास्तव, सन्नी संघी, अमित सिंह, अभिषेक डे, नीरज राष्ट्रवादी, रितेश सिंह, सुशील पांडे, उमेश साव, अनसुल कुमार, मुकेश सिंह, विकास सिंह, मनोज ओझा आदित्य गोंड, नवजोत सिंह सोहल, सुमन श्रीवास्तव, विशाल, दीपक तिवारी समेत अन्य युवा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानहानि का केस दर्ज करवाकर विधायक सरयू राय ने अपनी बौखलाहट दिखाई- कहा भाजपा नेता भुपेन्द्र सिंह और राकेश सिंह ने

Tue Nov 22 , 2022
हताशा में उठाया गया कदम बताया, कोर्ट के समक्ष रखेंगे बात, सुर्खियों में बने रहने के लिए साधन ढूंढ रहे सरयू राय। जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने द्वारा अधिवक्ता सौरव सिन्हा के द्वारा जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में भाजपा नेता भूपेन्दर सिंह और भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह […]

You May Like

फ़िल्मी खबर